Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

''मुझे अपमानित किया, सुदीप बनर्जी ने ईडी भेजा'', तापस राय ने बताया तृणमूल से दूरी का कारण

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ईडी छापेमारी नहीं करवाई थी बल्कि इसके पीछे सुदीप बनर्जी हैं और ऐसी हालत में पार्टी ने ना तो मेरी खबर पूछी और ना ही मेरे परिवार की।

04 Mar 2024

''मुझे अपमानित किया, सुदीप बनर्जी ने ईडी भेजा'', तापस राय ने बताया तृणमूल से दूरी का कारण

कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने अपना दर्द बयां किया है कि आखिर किस वजह से उन्हें तृणमूल को अलविदा कहना पड़ा। अपने घर गत 12 जनवरी को हुई ईडी की छापेमारी को लेकर उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेता सुदीप बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसी में अपने पर्सनल संबंधों का इस्तेमाल कर मेरे घर ईडी भेजी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ईडी छापेमारी नहीं करवाई थी बल्कि इसके पीछे सुदीप बनर्जी हैं और ऐसी हालत में पार्टी ने ना तो मेरी खबर पूछी और ना ही मेरे परिवार की। हालांकि उन्होंने कहा कि ईडी अधिकारियों को मेरे घर से कुछ नहीं मिला लेकिन पार्टी के अंदर इस गुटबाजी से वह बहुत परेशान और बेइज्जत महसूस कर रहे थे।

तापस ने यह भी कहा है कि संदेशखाली हिंसा को जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस ने संभाला वह मंजूर नहीं था। कई ऐसी वजह थी जिसके कारण वह तृणमूल में नहीं रह पा रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप लगातार परेशान करने वाले थे और मैं इस तरह की राजनीति करने वाला नहीं हूं इसलिए दूरी बना ली।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राज्य विधानसभा में जाकर तापस राय ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया और बताया कि एक जनवरी को ही उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ राज्य अध्यक्ष सुब्रत बक्शी को भी दी है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News